आजमगढ़, जुलाई 14 -- Azamgarh News: तरवां, हिन्दुस्तान संवाद। तरवां क्षेत्र में रविवार को हुए हादसे में मृत युवती का शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। ग्रामीण दुर्घटना के बाद फरार बोलेरो चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सीओ लालगंज के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। चक्काजाम के चलते यात्रियों के साथ ही राहगीर भी परेशान रहे। तरवां थाना क्षेत्र के नेवरसिया गांव निवासी प्रमोद कन्नौजिया रविवार को अपराह्न करीब ढाई बजे अपनी 23 वर्षीय पुत्री पूनम का तरवां बाजार में इलाज कराकर साइकिल से घर लौट रहे थे। नेवरसिया बाजार के समीप बोलेरो की चपेट में आने से पूनम की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Varanasi News: पिकअप के धक्के से फर्नीचर कारीगर की मौत, चक्काजाम जबकि गंभीर रूप से घायल प्रमोद मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रह...