Azamgarh News: युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की दी जान
आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: बरदह। क्षेत्र के बेलवाना गांव के बदलू पूरा निवासी 24 वर्षीय शिवम यादव उर्फ रवि यादव ने शनिवार की दोपहर जौनपुर जनपद के खेतासाय थाना क्षेत्र के मानिक कला के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह घर से परीक्षा देने जाने के लिए निकला था। वह जौनपुर के मानिक कला गांव के पास पहुंचा। रेल पटरी के किनारे बाइक खड़ी कर वाराणसी से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बाइक से युवक की पहचान हुई। पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना दी। 16 माह पूर्व युवक की शादी हुई थी। वह अपने चाचा की क्लीनिक पर दीदारगंज थाना क्षेत्र के मकदूमपुर बाजार में रहता था। दो भाइयों में छोटा था। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.