आजमगढ़, अक्टूबर 20 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता।रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम युवक को मारपीट कर निर्वस्त्र घुमाया गया। यही नहीं, चाकू से उसका गुप्तांग काटने का भी प्रयास किया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमिका के परिजनों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अजीत विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव की ही एक युवती के साथ करीब एक साल से उसका प्रेम संबंध है। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। करीब दस माह पूर्व रोजी-रोटी के सिलसिले में वह बेंगलुरु चला गया। इसके बाद भी युवती अलग-अलग नंबरों से मोबाइल फोन के जरिए अजीत से बात करती और शादी के लिए दबाव बनाती थी। जब अजीत ने इसका विरोध किया तो युवती ने अजीत को आत्महत्या करने की धमकी दी। एक बार युवती ने मां...