आजमगढ़, अक्टूबर 1 -- Azamgarh News: अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अगया गांव के पास बुधवार की सुबह अतरौलिया-अहरौला मार्ग पर गांव के लोगों ने युवक का शव रखकर जाम लगा दिया। लोग युवक की हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस के काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद परिवार ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अतरौलिया थाना क्षेत्र के अगया गांव निवासी 25 वर्षीय कुंदन का शव मंगलवार को अहरौला थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के पास नहर में मिला था। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव घर पहुंचा। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रात करीब 11 बजे हंगामा किया। एसडीएम बूढ़नपुर, सीओ बूढ़नपुर, अतरौलिया थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दूबे ने मौके पर पहुंचकर कर लोगों को समझा-बुझाकर शांत करया। बुधवार सुबह लगभग आठ बजे परिजनों ने शव अगया बाजार में अतरौलिया-अहरौला मार्ग पर र...