Azamgarh News: यश और कल्याण के लिए पूजी गईं देवी कूष्मांडा
आजमगढ़, अक्टूबर 15 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यश-कीर्ति और लोक कल्याण के लिए नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को आदिशक्ति के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर मातारानी से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मंदिरों से घरों तक वैदिक मंत्रोच्चार गूंजते रहे। मान्यता है कि नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की आराधना करने से भक्तों के सभी रोगों और शोकों का नाश होता है। आयु, यश, बल और आरोग्य प्राप्त होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पल्हना के पाल्हमेश्वरी धाम, निजामाबाद स्थित शीतला मंदिर, पवई में शीतला मंदिर, जहानागंज के ताड़ी स्थित परम ज्योति धाम, सगड़ी तहसील क्षेत्र के चन्नाराम कालिका मंदिर में भी दिनभर पूजन-अर्चन का दौर चला। यह भी पढ़ें- Kanpur News: माता कूष्मांडा का पूजन कर श्रद्धालुओं ने लगाए जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.