आजमगढ़, नवम्बर 19 -- Azamgarh News: आजमगढ़। रानी की सराय के कोटिला चेक पोस्ट स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में विद्यालय के पूर्व छात्र मोहम्मद हमदान के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का सचिव चुने जाने पर मंगलवार को सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से मोहम्मद हमदान को सम्मानित किया गया। हमदान ने कक्षा 6 से 12वीं तक की शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की। उन्होंने जेईई मेन में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया। वर्तमान में एएमयू में मानद सचिव के पद पर कार्यरत हैं। प्रबंधक मोहम्मद नोमान ने कहा कि हमदान ने आजमगढ़ का मान बढ़ाया है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: एएमयू में सचिव बने मोहम्मद हमदान का सम्मान इस मौके पर प्रधानाचार्या रूपल पांड्या, उप-प्रधानाचार्या रूना खान एवं डॉ. शफीउ...