Azamgarh News: मैनुअल फिटनेस जांच बंद, ऑटोमेटिक स्टेशन चालू नहीं
आजमगढ़, जुलाई 12 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। एक जुलाई से व्यावसायिक वाहनों की मैनुअल फिटनेस जांच पर रोक लगने के बाद जिले में वाहन स्वामियों की परेशानी बढ़ गई है। जिले के इटौरा में दो एकड़ में छह करोड़ की लागत से अत्याधुनिक आटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन बनकर तैयार है, लेकिन अब तक इसका संचालन शुरू नही हो सका है। इसके कारण फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वाहन स्वामियों को दूसरे जिलों का सहारा लेना पड़ रहा है। शासन ने वर्ष 2024 में इटौरा में आोटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन के निर्माण के लिए मंजूरी दी थी। आटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया है, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी न होने से यह अब तक चालू नहीं हो सका है। एक जुलाई से नए नियम लागू होने के बाद व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस केवल आटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन से ही कराई जानी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.