आजमगढ़, अक्टूबर 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के ककरहटा गांव में मंगलवार की रात मेला देखकर घर लौट रहे युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। नगर कोतवाली के ककरहटा गांव निवासी 18 वर्ष निखिल यादव अपने साथियों के साथ मंगलवार को गांव में लगा मेला देखने गया था। ग्रामीणों ने बताया कि मेले में किसी बात को लेकर मनचोभा गांव निवासी सौरभ यादव और मोजरापुर गांव निवासी अजीत यादव के बीच गालीगलौज होने लगी। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: मेला देखकर घर लौट रहे युवक को मारी गोली, घायल निखिल ने बीचबचाव कर दोनों को हटाया। इसके बाद विवाद शांत हो गया। मेला देखने के बाद निखिल अपने घर चला गया। पिता इंद्रदेव यादव ...