आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में बीते 22 सितंबर को पूजा-पाठ के दौरान हुई पांच लोगों हत्याकांड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीनों पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। हत्याकांड में जान गंवाने वाले पुजारी महेंद्र पाठक और अखिलेश मिश्रा के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये, जबकि आरोपी अरविंद की दोनों बेटियों को ढाई-ढाई लाख रुपये दिए जाएंगे। गुरुवार को दोनों पुजारियों के परिवारों ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। डीएम और एसएसपी ने उन्हें ढांढस बंधाया। जिला प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, शिक्षा...