आजमगढ़, सितम्बर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहटी घाट के सामने शनिवार शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक नदी में डूब गया था। स्थानीय लोगों ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार की सुबह नदी में उसका शव उतराया मिला। शहर कोतवाली क्षेत्र के मड़या जयरामपुर मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय बृजेश गुप्ता उर्फ रिंकू के मोहल्ला में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मूर्ति स्थापित की गई थी। शनिवार को मूर्ति का विसर्जन करने के लिए मोहल्ला के लोग मोहटी घाट गए थे। बृजेश गुप्ता भी विसर्जन में शामिल था। मूर्ति विसर्जन के दौरान वह नदी में डूब गया। विजसर्जन में गए सभी साथी घर चले गए। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: मूर्ति विजर्सन के दौरान नदी में युवक डूबा बृजेश के घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने इधर-उधर के बाद नदी में तलाश करायी। लेकिन ...