आजमगढ़, अक्टूबर 29 -- Azamgarh News: मुहम्मदपुर (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में मूकबधिर युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह गांव के बाहर नहर के पास उसका शव फेंका मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी 30 वर्षीय शाहरुख खान मूकबधिर था। वह गांव की ही एक बेकरी से ब्रेड लेकर गांव में घूमकर बेचता था। मंगलवार की दोपहर वह घर से ब्रेड बेचने के लिए निकला था। शाम तक घर न पहुंचने पर परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: मूकबधिर की गला काटकर हत्या, नहर के पास मिला शव काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। उसकी साइकिल और शर्ट बेकरी के पास मिला। इस पर परिजनों ने फोनकर पुलिस को ...