Azamgarh News: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज
आजमगढ़, जुलाई 8 -- Azamgarh News: पवई, हिन्दुस्तान संवाद। पवई विकास खंड क्षेत्र के खंडौरा गांव में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज कुमार श्रीवास्तव ने खंडौरा गांव पहुंचकर प्रस्तावित जनसभा स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल एवं यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। एसपी ट्रैफिक ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी आवागमन, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग के साथ वाहन पार्किंग की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। यातायात संचालन इस प्रकार सुनिश्चित किया जाए कि आम जन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- Banda News: अफस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.