आजमगढ़, अक्टूबर 18 -- Azamgarh News: निजामाबाद,हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायिक कार्यालय में तैनात एक निजी कर्मचारी के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि विचाराधीन मुकदमे की पत्रावली से आपत्ति संबंधी कागजात गायब कर एक तरफा आदेश करा दिया गया। अधिवक्ता सचिन कुमार पांडेय ने इस मामले की जानकारी अपने अधिवक्ताओं को दी। इसके बाद उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर प्रकरण की जांच कराने और उचित कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर सचिन पांडेय, देवेंद्र राय, अभिषेक राय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...