आजमगढ़, सितम्बर 1 -- Azamgarh News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुंबई में होने वाले फैशन शो की तैयारियों को लेकर अभिनेत्री शबाना आजमी के निर्देशन में मेजवा गांव में सोमवार को दूसरे दिन भी शूटिंग हुई। कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर, कंप्यूटर सेंटर और कैफी आजमी स्पोर्ट्स एकेडमी समेत अन्य स्थानों पर फिल्मांकन किया गया। शूटिंग देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। महशूर शायर कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवा में मुंबई में होने वाले फैशन शो के लिए तीन दिनों से शूटिंग चल रही है। सोमवार को मेजवा की चिकनकारी को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से फिल्मांकन किया गया। इस दौरान चिकनकारी सेंटर और कंप्यूटर सेंटर के साथ कैफी आजमी स्पोर्ट्स एकेडमी को भी शूट किया गया। शूटिंग के दौरान स्कूल की बालिकाओं और चिकनकारी सेंटर में काम करने वाली महिलाओं से उनके हुनर, आत्मनिर्भर...