Azamgarh News: मालटारी, सुंदर सराय बल्लो-कठैचा सड़क गड्ढे में तब्दील
आजमगढ़, जुलाई 6 -- Azamgarh News: सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मालटारी, सुंदर सराय बल्लो-कठैचा-छिछोरी मुख्य सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे इस मार्ग से होकर आने-जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की, इसके बाद भी विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना के तहत करीब 15 साल पहले इस मुख्य सड़क का निर्माण कराया गया था। देखभाल न होने से सड़क टूट गए हैं। सड़क की गिट्टियां उखड़ जाने से जगह-जगह गड्ढे में गए हैं। यह सड़क मालटारी,सुंदर सराय बल्लो, कठैचा, इमलीपुरा, बक्शनपुर, डोरवा, छिछोरी समेत दर्जनों गांवों को जोड़ती है। इसी सड़क पर प्रसिद्ध राम-जानकी मंदिर, कठैचा भी स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बरसात में सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.