Azamgarh News: मार्ग दुर्घटना में ईंट भट्ठा मजूदर की मौत
आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। पवई थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव के पास मार्ग दुर्घटना में ईंट भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। वह 10 दिन पूर्व घर से ईंट भट्ठा पर आया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पश्चिम बंगाल प्रांत के सिल्लीगुड़ी निवासी 30 वर्षीय रोहित करीब 10 साल से पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर गांव में स्थित एक ईंट भट्ठा पर काम करता था। बरिश के मौसम में वह घर चला गया था। वह 10 दिन पूर्व ही घर से ईंट भट्ठा पर वापस लौटा था। बुधवार की शाम को वह सुरहुरपुर बाजार सामान लेने के लिए गया था। वापस लौटते समय अज्ञात वाहन उसे टक्कर मार कर फरार हो गया। दूसरे ईंट भट्ठा के मजदूर ने गंभीर रूप से घायल रोहित को ईंट भट्ठा पर पहुंचा दिया। बुधवार की रात में उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.