Azamgarh News: मार्ग दुर्घटनाओं में घायल दो युवकों ने तोड़ा दम
आजमगढ़, जुलाई 9 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सड़क हादसों में घायल दो युवकों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मेंहनगर थाना क्षेत्र का युवक हरियाणा में दुर्घटना में घायल गया था। बुधवार को शहर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह, रानी की सराय निवासी युवक का एक साल से उपचार चल रहा था। मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गई। मेंहनगर थाना क्षेत्र के हटवाआइमा गांव निवासी 45 वर्षीय राजकुमार हरियाणा के पानीपथ जनपद के भैसवाल में कपड़ा मिल में काम करते थे। सप्ताह भर पूर्व वह अपने कमरे से टेंपो से फैक्ट्री जा रहे थे। टेंपो पलटने से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें उपचार के लिए लेकर घर आ गए थे। शहर के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। घटना के बाद से परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.