आजमगढ़, अक्टूबर 25 -- Azamgarh News: सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चोको बाजार में सप्ताह भर पूर्व मारपीट में घायल युवक की रविवार की शाम वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। मुकदमा में सुलह न करने पर आरोपियों ने दोनों भाई को मारपीट कर घायल कर दिया था। जीयनपुर के पारनकुंडा गांव निवासी 32 वर्षीय रामप्रसाद यादव उर्फ बब्लू की पड़ोसी अंकित के परिवार से रंजिश है। 19 अक्तूबर को रामप्रसाद यादव अपने भाई प्रशांत यादव के साथ धनछुला स्थित कालिका मंदिर में दर्शन करने गए थे। दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: मारपीट के घायल 16 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर तभी विपक्षी अंकित, छोटू, नरायन और आंशू सहित करीब 12 की संख्या में लोग लाठी-डंडा लेकर घात लगाए ...