आजमगढ़, नवम्बर 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा एक से 7 नवंबर तक कलक्ट्रेट के सामने स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में सात दिवसीय आजमगढ़ माटीकला महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया है। इसमें माटीकला के 25 स्टाल लगेंगे। जिसमें मुख्य रूप से आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी, गोरखपुर के टेराकोटा शिल्प एवं अन्य जनपदों के मिट्टी से बने उत्पाद की बिक्री व प्रदर्शन किया जाएगा। महोत्सव के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से शनिवार को प्रचार वाहन को जिला विकास अधिकारी संजय सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश गुप्ता एवं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी दीपक मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: सात दिवसीय माटीकला महोत्सव कल से मह...