Azamgarh News: मां कालरात्रि का पूजन-अर्चन कर किये सुख समृद्धि की कामना
आजमगढ़, अक्टूबर 17 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को मां आदि शक्ति के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की घर-घर आराधना की गई। मंदिरों पर पूजन-अर्चन के लिए अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने कतारबद्ध होकर मां कालरात्रि के दर्शन किए। घंट-घड़ियाल और मां के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। नवरात्र के सातवें दिन अलसुबह ही भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां कालरात्रि की स्तुति कर विधि विधान से पूजन अर्चन किये। शंख, घंट -घड़ियाल के ध्वनि के साथ देवी मंदिरों में संगीतमयी आरती हुई। घरों में भक्तों ने मां कालरात्रि की पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Amroha News: मां कालरात्रि की पूजा कर आशीर्वाद लिया प्रमुख मंदिरों पर मां कालरात्रि की पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.