Azamgarh News: महुवी और बनकट में बनकर तैयार हुए नए बिजली सब स्टेशन
आजमगढ़, नवम्बर 23 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। महुवी और बनकट गांव में नए बिजली सब स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। दोनों सब स्टेशनों के शुरू होने से क्षेत्र के करीब 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या से भी निजात मिलेगी। बनकट और महुवी दोनों सब स्टेशनों के निर्माण के लिए शासन से वर्ष 2024-25 में स्वीकृत मिली थी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। विद्युत वितरण खंड सगड़ी के अंतर्गत बनकट और महुवी में करीब एक साल से उपकेंद्रों का निर्माण चल रहा था। दोनों उपकेंद्रों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब इन्हें बिजली आपूर्ति से जोड़ने के लिए 33 केवी लाइन के कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही बिजली स्टेशन से बिजली आपूर्ति शुरू हो जायेगी। अधिशासी अभियंता संतोष तिवारी ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.