Azamgarh News: महिला की मौत में फरार चल रहा नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार
आजमगढ़, अगस्त 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना की पुलिस ने हरैया अंडरपास से शुक्रवार को फरार चल रहे नर्सिंग होम संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुत्र ने डॉक्टर की लापरवाही से मां की मौत होने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुत्र की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के भीरा गांव निवसी श्याम दुलारी पत्नी राजेन्द्र चौहान को पेट में दर्द हो रहा था। परिजन सोनोग्राफी कराने के लिए महिला को जिला मुख्यालय लाए थे। रिश्तेदार के कहने पर परिजन हर्निया के उपचार के लिए 15 जुलाई को श्याम दुलारी को आर्य नंदिनी नर्सिंग होम हरैया मोड़ अबाड़ी सठियांव में भर्ती कराया गया था। यह भी पढ़ें- मरीज की मौत में वांछित नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार महिला के पुत्र जयहिंद चौहान ने आरोप लगाया कि नर्सिंग होम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.