आजमगढ़, जुलाई 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। दीदारगंज थाना की पुलिस ने उपचार के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने से हुई महिला की मौत की घटना में आरोपी झोलाछाप डॉक्टर और उसके कंपाउंडर को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सवरपुर कैथैली गांव निवासी नीलम पत्नी जैसलाल बीमार थी। शुक्रवार को परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने अपने कंपाउंडर को इंजेक्शन लगाने के लिए दिया। इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। पति की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी झोलाछाप डॉक्टर अशोक कुमार मौर्या निवासी नौहरा थाना दीदारगंज और कंपाउंडर नीरज कुमार प्रजापति निवासी कैथौली थाना दीदारगंज को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्द...