आजमगढ़, अक्टूबर 27 -- Azamgarh News: बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार में सोमवार को गाजे-बाजे के साथ 251 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। ब्रह्म बाबा स्थान से निकली कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सत्संग स्थल पर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए हर हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। बरदह बाजार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सत्संग से पूर्व सोमवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल 251 महिलाएं सिर पर कलश लेकर ब्रह्म बाबा मंदिर से काली माता मंदिर, भगवती माता मंदिर, देवस्थान से विभिन्न् मार्गों से होते सत्संग स्थल पर पहुंचीं। इस दौरान श्रद्धालु प्रभु श्रीराम, माता सीता के साथ हर हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: राजाजीपुरम में भागवत कथा में सुना...