आजमगढ़, जुलाई 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़। महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षार्थ और स्वालंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर उन्हें जागरूक किया गया। जिले के सभी थानों में गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु महिला एवं बच्चों से संबंधित समस्याओं एवं मुद्दों पर समझ बनाना, घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध और महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...