आजमगढ़, सितम्बर 9 -- Azamgarh News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र में मनरेगा योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों के मैटेरियल का भुगतान अभी तक न किए जाने से नाराज प्रधानों ने मंगलवार को जिला प्रशासन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बकाया धनराशि का शीघ्र भुगतान कराए जाने की मांग की है। फूलपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में कराए गए विकास कार्यों के मैटेरियल का लाखों रुपये का भुगतान लंबे समय से लंबित है। भुगतान न होने से ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये की देनदारी बढ़ गई है। वहीं, संबंधित वेंडरों से नए विकास कार्यों के लिए सामग्री उपलब्ध कराने में भी परेशानी हो रही है।

समस्या का विवरण प्रधानों ने बताया कि ग्राम पंचायतों द्वारा विकास कार्यों से संबंधित फाइलें ब्लॉक स्तर ...