आजमगढ़, सितम्बर 27 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर के मदरसा जामिया नूरूल उलूम की मान्यता से जुड़े अभिलेखों में फर्जीवाडा के मामले में शासन से मान्यता रद्द करने के बाद डीएमओं कार्यालय के पटल सहायक आमीर हुसैन की तहरीर पर प्रबंधक समेत 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार तहरीर में आरोपी कई प्रबंध समिति के कई सदस्यों के निधन होने की बात कही जा रही है। मदरसा जामिया नूरूल इस्लाम ओलूम मुबारकपुर ने प्रबंधक समिति द्वारा 1998 में स्थाई मान्यता ली थी। मदरसे के लिए शगुफ्ता बानों ने भूमि दान दी थी। मुबारकपुर के रहने वाले हाजी अली इमाम ने विभाग में पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि मदरसा जामिया नुरूल उलूम की मान्यता से संबंधित भूमि एवं भवन के अभिलेख फर्जी हैं। इस पर रजिस्ट्रार अंजना सिरोही ने प्रबंधक...