Azamgarh News: मतलूबपुर गांव के घरों पर लगाए 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर
आजमगढ़, सितम्बर 20 -- Azamgarh News: शाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला विकास खंड क्षेत्र के मतलूपुर गांव में करीब एक दशक से दुर्दशा का दंश झेल रहे ग्रामीण पलायन को मजबूर हैं। गांव के दर्जनों घरों पर 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर भी चिपकाए गए हैं। नाली के गंदे पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क पर जमा गंदे पानी की समस्या का जल्द समाधान न होने पर आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी। मतलूबपुर गांव के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नाली का गंदा पानी मुख्य रास्ते पर जमा रहता है। करीब एक दशक से ग्रामीण इसी गंदे पानी के बीच से होकर आने-जाने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि आए दिन बच्चे, बुजुर्ग गंदे प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.