आजमगढ़, अगस्त 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर के एसकेपी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को डीआईओएस अजय कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की संयुक्त बैठक कर आपसी विवाद समाप्त करने और विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्य के व्यवहार, शिक्षकों के मानसिक उत्पीड़न और जातिगत भावना से कार्रवाई किए जाने संबंधी शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर विद्यालय पहुंचकर सभी पक्षों से बातचीत की गई। बैठक में प्रधानाचार्य और शिक्षकों को चेतावनी देते हुए आपसी मतभेद भुलाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन जर्जर पाया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: निरीक्षण : वि...