आजमगढ़, सितम्बर 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तहत जनपद में अवस्थित मतदेय स्थलों के प्रस्ताव के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का परिचय प्राप्त किया और गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद में प्रस्तावित मतदेय स्थलों के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: स्नातक शिक्षक क्षेत्र के लिए जिले में 29 बूथमतदाता स्थलों के बारे में जानकारी इसके उपरान्त उपस्थित प्रतिनिधियों को सभी प्रस्तावित मतदेय स्थलो...