Azamgarh News: मतदाता बनने के लिए युवाओं में दिखा उत्साह
आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत शनिवार को जिलेभर के बूथों पर विशेष कैंप आयोजित किए गए। इस दौरान मतदाता बनने को लेकर युवाओं में उत्साह दिखा। उन्होंने फार्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा किया। इस दौरान नाम संशोधन और मतदाता सूची से नाम विलोपन की कार्रवाई भी पूरी की गई। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के बाद पहली बार वोटर बनने वालों और छूटे पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए जनपद के सभी बूथों पर विशेष कैंप आयोजित किया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बूथों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय सरायमंदराज पल्हनी, गांधी गुरुकुल इंटर कालेज भंवरनाथ, पायलट वर्कशॉप देवपार सहित विभिन्न मतदेय स्थलों पर पहुंचकर बीएलओ से जानकारी लेने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.