आजमगढ़, अक्टूबर 15 -- Azamgarh News: आजमगढ़‌, वरिष्ठ संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों तथा प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित किए जाने के लिए प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जनपदों में 17 एवं 24 अक्तूबर को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष कैंप दिवसों पर प्रदेश के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रातः 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक उपस्थित रहेंगे। कैंप में मतदाता पंजीकरण के लिए पर्याप्त संख्या में फार्म-6 उपलब्ध रहेंगे। आवेदन करने वाले पात्र नागरिकों को फॉर्म 6 के साथ नवीनतम फोटो, जन्मतिथि एवं पते से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराना आवश्यक होगा। उन्होंने बताया...