आजमगढ़, नवम्बर 26 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर स्थापित किये गए हैं। मतदाता सूची के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी एवं शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों को सूचित किया है कि जनसामान्य की सुविधा एवं निर्वाचन संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर की स्थापना की गई है। डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेन्टर के टोल फ्री नंबर 1950, 05462-1950, 05462-246398 एवं 18001805902 है। इन नंबरों पर सम्पर्क कर मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी एवं फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म 8 से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह भी ...