Azamgarh News: मच्छरदानी में सोई युवती को सांप ने डसा
आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- Azamgarh News: मेंहनगर। तहसील क्षेत्र के पहलवानपुर निवासी राणा प्रताप यादव की 19 वर्षीय पुत्री खुशी यादव को गुरुवार रात सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह पक्के मकान में बिस्तर पर मच्छरदानी लगाकर सोई थी। रात करीब 11 बजे करैत सांप ने बिस्तर पर चढ़कर उसके दाहिने पैर के अंगूठे में डंक मार दिया। परिजन रात एक बजे उसे खरिहानी स्थित क्लीनिक ले गए। सर्पदंश विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र पांडेय ने उसका इलाज शुरू किया। उन्होंने बताया कि युवती खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.