आजमगढ़, जुलाई 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओरा गांव में शनिवार की भोर में चोर छत के रास्ते एक व्यक्ति के मकान में घुस गए। इसके बाद घर में रखे 80 हजार रुपये समेत करीब 15 लाख रुपये के कीमती जेवर और सामान लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। ओरा गांव निवासी गणेश यादव के परिवार के लोग शुक्रवार की रात भोजन कर घर में सो रहे थे। परिवार में गणेश के दो पुत्र अमन यादव, अनुभव यादव और पुत्री अनामिका यादव भी सो रहे थे। रात करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। कमरे का दरवाजा तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 80 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। शनिवार सुबह नींद खुलने पर घर के लोग सामान बिखरे और कमरे का दरवाजा टूटा देखकर सन्न रह गए। जेवर और नकदी गायब मिल...