आजमगढ़, जुलाई 14 -- Azamgarh News: बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के इटौरा दयालपुर गांव में रविवार रात चोर एक मकान से 40 हजार रुपये नकदी और 25 लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए। सोमवार को फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घर से कुछ दूर बाग में टूटे बॉक्स और अटैची मिली। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के इटौरा दयाल गांव निवासी सत्येंद्र पटेल पुत्र स्वर्गीय दूधनाथ पटेल के परिजन रविवार रात भोजन कर सोने चले गए। परिवार की तीन महिलाएं घर के बरामदे में सो रही थीं, जबकि किशोर मकान के छत पर बने कमरे में सो रहा था। घर के बरामदे के सामने लगे चैनल में ताला बंद था। आधी रात को चोर छत के रास्ते से घर के अंदर घुस गए। चोरों ने छत पर बने कमरे और बरामदे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद पूरे घर को खंगाल डाला। बॉक्स और अटैची में...