Azamgarh News: मकान से नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी
आजमगढ़, जुलाई 31 -- Azamgarh News: शाहगढ़, आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के दौलपुर गांव में गुरुवार की रात को चोर सीढ़ी के रास्ते से घर के अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखा एक हजार रुपये नकदी समेत लाखों रुपये के कीमती जेवर समेत अन्य सामान समेट ले गए। शुक्रवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की।सिधारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासिनी मीना देवी पत्नी पवारु राम के गुरुवार की रात को भोजन कर घर के अंदर सो रहे थे। आधी रात को चोर मकान के छत पर चढ़ गए। सीढ़ी के रास्ते से वे घर के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखा बक्सा आदि का ताला तोड़कर उसमें रखा एक हजार रुपये नकदी के अलावा सोने का मंगलसूत्र, कान का झाला, नथिया, चांदी के दो जोड़ी पायल समेत अन्य कीमती सामान समेट ले गए। पीड़ित गृह स्वामिनी मीना देवी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.