आजमगढ़, जुलाई 27 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव में बंद मकान का ताला तोड़ कर चोर पांच लाख रुपये से अधिक का जेवर उठा ले गए। महिला के भतीजा की मौत हो गई थी। मकान में ताला बंद कर महिला मायके चली गई थी। पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव निवासी पिंकी श्रीवास्तव पत्नी संजय श्रीवास्तव के भतीजे का जून में निधन हो गया था। पिंकी घर में ताला बंद कर पूरे परिवार के साथ 15 जून को पैतृक गांव चली गई थी। वह 15 जुलाई को अपने मकान पर वापस आयी तो मकान के अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने दो लाख के जेवर किए पार मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। वह कमरे में पहुंची को घर के सभी कमरे के ताले टूटे ...