Azamgarh News: मंदिर से मुकुट और नथिया चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
आजमगढ़, सितम्बर 9 -- Azamgarh News: सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को नंदाव मोड़ के पास रामजानकी मंदिर से मुकुट और नथिया चोरी करने वाली अंतर्जनपदीय शातिर महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मुकुट और नथिया बारामद हुई। शनिवार को मंदिर में चोरी हुई थी। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी। सरायमीर कस्बा के नई बाजार मोहल्ला में स्थित ठाकुर द्वारा रामजानकी मंदिर से शनिवार को दुर्गाजी की प्रतिमा से नथिया और हनुमानजी की प्रतिमा से चांदी का मुकुट चोरी हो गया था। रविवार को मंदिर के पुजारी को चोरी की घटना की जानकारी हुई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी। मंदिर के पुजारी दुर्गेश पांडेय की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस आरोपी महिला को तलाश रही थी। थानाध्यक्ष भुवनेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.