आजमगढ़, अक्टूबर 1 -- Azamgarh News: मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के कुशमुलिया गांव में मंदिर के बगल से शौचालय के पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण कराये जाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस आबादी की भूमि से नाली निकाले का निर्माण कराये जाने प्रयास किया जा रहा है, उस भूमि का दीवानी न्यायालय में पहले से मामला विचाराधीन है। इसके बाद भी ग्राम प्रधान की ओर से कथित रूप से जबरन नाली का निर्माण कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है। कुशमुलिया गांव के ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के समीप नाली का निर्माण कराये जाने से धार्मिक स्थल की व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही आस-पास गंदगी और जलजमाव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। नाली निर्माण को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि इस निर्माण को लेकर मंदिर सं...