Azamgarh News: मंदिरों में चोरी का नहीं हुआ खुलासा
आजमगढ़, जुलाई 10 -- Azamgarh News: रानी की सराय। स्थानीय कस्बा स्थित चार मंदिरों पर हुई चोरी की घटना का खुलासा न होने पर क्षेत्र के नागरिकों में रोष व्याप्त है। कस्बा के पूर्वी भाग में स्थित बाबा काशीदास मंदिर प्रांगण में ही दुर्गा जी का मंदिर है। 29 जून की रात चोर इस मंदिर से दान पेटिका को तोड़ कर उसमे रखा हजारों रुपये उठा ले गये थे। मंदिर में रखा बक्से को भी तोड़ दिया था। बाजार वासियों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसी क्रम में कस्बे के ही पानी टंकी के पास स्थित शंकर जी मंदिर का दान पेटिका तोड़ कर चोर नकदी उठा ले गये थे। यह भी पढ़ें- Saharsa News: महावीर मंदिर से पीतल की घंटियां चोरी मसानी धाम से दान पेटिका में पैसा के साथ घंटा भी चुरा ले गये थे। खलीलाबाद मुहल्ले मे स्थित मंदिर से भी दानपेटिका तोड़ उसमे रखा पैसा उठा ले गये थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.