आजमगढ़, सितम्बर 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मंडल में 158 करोड़ की लागत से बिजली व्यवस्था सुधार होगा। इसके लिए बिजली विभाग की तरफ शासन को अतिरिक्त बिजनेस प्लान तैयार कर प्रस्ताव बनाकर भेजा है। शासन से स्वीकृत मिलते ही तीनों जिलों में नए उपकेंद्रों से लेकर जर्जर तार, केबिल बदलने का कार्य कराया जायेगा। जिससे बिजली आपूर्ति सुचारू मिलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। मंडल के चारों सर्किलों में बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए निगम ने अतिरिक्त बिजनेस प्लान तैयार किया है। इसके तहत तीनों जिलों में कुल 2,931 कार्यों पर 158 करोड़ 61 लाख रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन कार्यों को जल्द शुरू कराया जाएगा। आजमगढ़ प्रथम और द्वितीय सर्किल में 1,731 कार्यों पर 82 करोड़ 40 लाख 35 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इस...