Azamgarh News: मंडलीय में दो मशीनों के बावजूद सीटी स्कैन के लिए मरीज परेशान
आजमगढ़, सितम्बर 11 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल में सीटी स्कैन जांच के लिए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो मशीनें लगी होने के बावजूद पर्याप्त जांच नहीं हो पा रही हैं। सीटी स्कैन की संख्या के मामले में जिला बलिया और मऊ से पिछड़ गया है। जिले में बलिया की तुलना में करीब 50 प्रतिशत कम सीटी स्कैन जांच हुई हैं। अस्पताल में सीटी स्कैन के लिए दो मशीनें लगी हैं। इनमें एक मशीन अक्सर बंद रहती है। इसके चलते मेडिकोलीगल मामलों में पीड़ितों को सीटी स्कैन कराने के लिए दूसरे जिले का रुख करना पड़ता है। वहीं, दूसरी मशीन पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर संचालित है। इस मशीन से प्रतिदिन औसतन 60 से 70 सीटी स्कैन किए जाते हैं, जबकि मरीजों की संख्या सैकड़ों में रहती है। सीटी स्कैन कराने के लिए आने वाले जरूरतमंद मरीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.