Azamgarh News: मंडलीय अस्पताल में होगा कूल्हा और घुटने का प्रत्यारोपण
आजमगढ़, जुलाई 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल में जल्द ही कूल्हा और घुटना का प्रत्यारोपण शुरू होगा। इसके लिए अस्पताल के हड्डी विभाग को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। विशेषज्ञ डॉक्टर आधुनिक तकनीक से उपचार करेंगे। जनपद के साथ ही आस-पास के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। घुटने और कूल्हे के दर्द से जूझ रहे मरीजों को अब मंडलीय अस्पताल में बेहतर उपचार मिलेगा। गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त जोड़ों के प्रत्यारोपण के लिए मरीजों को दिल्ली, लखनऊ या अन्य महानगरों के महंगे निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मंडलीय अस्पताल में जल्द ही अत्याधुनिक उपकरणों और आधुनिक तकनीक की मदद से घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू होगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। अभी तक ऐसे ऑपरेशन के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों में डे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.