आजमगढ़, अक्टूबर 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल में लगे आग बुझाने के इंतजाम जांच में नाकाफी दिखे। मंगलवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक शर्मा के निरीक्षण में कमियां उजागर हो गईं। जांच के दौरान पानी का यंत्र नहीं खुला तो स्मोक डिटेक्टर भी टूटा मिला। सीएफओ ने तीन दिन के भीतर कार्यदायी संस्था और एसआईसी को कमियां दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। मंडलीय अस्पताल में करीब चार करोड़ की लागत से अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं। अग्निशमन विभाग की तरफ से स्वास्थ्य कर्मियों को आग से बचाव के इंतजाम को लेकर समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया जाता है। मंगलवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक शर्मा जांच के लिए टीम के साथ मंडलीय अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से यंत्र चालू कराया। कोई भी स्वास्थ्यकर्मी यंत्र संचालित नहीं कर सका...