आजमगढ़, अक्टूबर 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में बुधवार को सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों की ग्रेडिंग एवं रैंकिंग के आधार पर विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने अपेक्षित प्रगति न मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने और योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में प्रगति संतोषजनक न मिलने पर मंडलायुक्त ने आशाओं के माध्यम से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने को कहा। साथ ही लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों की फैमिली आईडी बनाने के निर्देश दिए। माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में उन्होंने मंडल के तीनों जिलों के डीआईओएस को बोर्ड परीक्षा केंद्रों के चयन में साव...