Azamgarh News: मंगई नदी उफान पर, फिनिहिनी गांव में घुसा बाढ़ का पानी
आजमगढ़, सितम्बर 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में घाघरा ही नहीं अन्य छोटी-छोटी नदियों का भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मेंहनगर क्षेत्र में मंगई नदी भी उफान पर है। नदी के समीप स्थित फिनिहिनी गांव में बाढ़ का पानी घुस गया। जिससे ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। गांव के संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी से डूब गये हैं। वहीं खेतों के जलमग्न होने से फसलें भी प्रभावित हो गई हैं। ग्रामीण बाढ़ के पानी से होकर आवागमन कर रहे हैं। लोगों के घरों और पशुशालाओं में पानी घुसने से परेशन हैं। तहसील प्रशासन की ओर से अभी तक कोई पहल शुरू न किये जाने से प्रभावित ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.