Azamgarh News: भैस चराने गया अधेड़ नहर में डूबा, मौत
आजमगढ़, सितम्बर 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। पवई थाना क्षेत्र के पंचरूखवा गांव के पास नहर में मंगलवार को दूसरे दिन अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक दिन पूर्व वह घर से मवेशी चराने के लिए निकला था, नहर में डूब गया था। घर दो किलोमीटर दूर शव मिला। पवई थाना क्षेत्र के पूरा नर्सिंह गांव निवासी 55 वर्षीय जोखन राम सोमवार की सुबह आठ बजे मवेशी चराने के लिए घर से निकले थे। कोहड़ा गांव सिवान में शारदा सहायक खंड 32 नहर के किनारे भैस चरा रहे थे। इसके बाद वे लापता हो गए थे, घर न पहुंचने पर परिवार के लोग उन्हें तलाश रहे थे। उनका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह परिजन नहर में तलाश शुरू की। घर करीब दो किलोमीटर दूर पंचरूखवा गांव में नहर की पुलिया में शव फंसा हुआ मिला। जानकारी होते ही आस-पास के लोग भी आ गए। परिजनो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.