Azamgarh News: भूमि विवाद में मारपीट, नौ लोग गिरफ्तार
आजमगढ़, अक्टूबर 23 -- Azamgarh News: आजमगढ़। अहरौला थाना की पुलिस ने भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से डंडा और लोहे का राड बरामद हुआ। आलमपुर गांव में मंगलवार को भूमि विवाद और मुकदमे की रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। गुरुवार को आलपुर गांव के पास से आरोपी नारद चौहान, रामभवन चौहान, उमेश चौहान, शैलेश चौहान, सूजल चौहान, सूरज चौहान, शशांक चौहान, सूर्यभान चौहान और किरन चौहान पत्नी स्व. दुर्गेश चौहान निवासी आलमपुर थाना अहरौला को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.