आजमगढ़, नवम्बर 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव निवासी प्रद्युम्न ने आरोप लगाया कि 23 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे बरौली गांव के कुछ लोग एकजुट होकर विवादित खेत में गेहूं की बुवाई करने लगे। इसकी जानकारी होने पर चाचा राजेंद्र यादव मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे। विपक्षियों ने हमला कर दिया। बचाव मे आए मिथिलेश, सुग्रीव, नलिन और जयराम को भी मारपीट कर घायल कर दिया। मिथिलेश की हालत गंभीर बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Banka News: आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक की इलाज के दौरान मौत, तीन जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...